फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाल-बाल बचीं मनमोहन सिंह की पत्नी

Sun, 22 Nov 2015 04:02 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। तेज रफ्तार गाड़ी चला रहे व्यवसायी ने उनकी एसपीजी की एस्कॉर्ट गाड़ी में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


जिस गाड़ी में गुरशरण बैठी थीं, वह गाड़ी बाल-बाल बच गई। ड्राइवर ने एकदम से ब्रेक लगाए थे। इस सड़क दुर्घटना में एसपीजी के जवान घायल हुए हैं। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे जमानत मिल गई।

व्यवसायी की गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। इसे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी की सुरक्षा में सेंध का मामला भी बताया जा रहा है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को संवेदनशील बताते हुए कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तीन, मोतीलाल नेहरू मार्ग में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी गुरशरण कौर गुरुद्वारा गई थीं।
विज्ञापन

तेज रफ्तार स्विफ्ट ने मारी टक्कर

दोपहर को वह वहां से लौट रही थीं। जब उनका काफिला मोतीलाल नेहरू मार्ग गोलचक्कर पहुंचा और गोलचक्कर से घर के लिए टर्न लिया तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार वहां पहुंची।

जिस कार में गुरशरण कौर बैठी थीं, वह थोड़ा आगे निकल गई। स्विफ्ट डिजायर कार पीछे चल रही एसपीजी की एस्कॉर्ट कार एंबेसडर से जबरदस्त रूप से टकराई। कार में एसपीजी के जवान बैठे थे। टक्कर से कई जवानों को मामूली चोट लगी है।

एसपीजी की एस्कॉर्ट कार के चालक संदीप पाटिल ने शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। तुगलक रोड थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त कर उसके चालक मिलिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मिलिन कुमार रोहिणी में रहता है और अपना व्यवसाय करता है। हालांकि जमानती धाराएं होने के कारण उसे गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें