फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला हादसा: गरीब रथ को रुकवाना भूले स्टेशन मास्टर, मेन लाइन पर रुकी 

Mon, 04 Mar 2019 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हापुड़ मॉडल रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन मास्टर की भूल से गरीब रथ एक्सप्रेस को मेन लाइन पर रुकवाना पड़ा। ट्रेन में चढ़ने के लिए स्टेशन पर इंतजार कर यात्रियों को प्लेटफार्म से उतरकर रेलवे लाइन क्रॉस कर जाना पड़ा। ऐसे में यदि एक या दो नंबर प्लेटफार्म पर कोई अन्य ट्रेन आ जाती तो यात्रियों की जान पर बन जाती। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन


हापुड़ रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस 15 फरवरी से रुकना शुरू हुई है। रविवार अपराह्न करीब सवा दो बजे दिल्ली की ओर से गरीब रथ एक्सप्रेस हापुड़ स्टेशन पर पहुंची, लेकिन स्टेशन मास्टर इस ट्रेन का ठहराव ही भूल गए। इस कारण ट्रेन निर्धारित प्लेटफार्म नंबर दो पर न रुककर मुख्य लाइन पर आ गई। आननफानन में इस ट्रेन को मुख्य लाइन पर ही रुकवाया गया। 

यात्री मुख्य लाइन पर खड़ी ट्रेन देखकर प्लेटफार्म से कूदकर रेलवे लाइन क्रॉस कर ट्रेन में सवार होने के लिए दौड़ पड़े। यात्रियों को डर था कि दो मिनट के स्टॉपेज के बाद यह ट्रेन रवाना हो जाएगी। जल्दबाजी के चक्कर में यात्री ट्रैक पर आने वाली अन्य ट्रेनों की ओर भी ध्यान नहीं दे रहे थे। बहरहाल रविवार को रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही ने सैकड़ों यात्रियों की जान को खतरे में डाल दिया। 
विज्ञापन


दो मिनट के स्टॉपेज के बाद मुख्य लाइन से ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीना का कहना है कि गरीब रथ का ठहराव हाल फिलहाल में हुआ है, स्टेशन मास्टर को ट्रेन का ठहराव याद नहीं रहा। इस कारण ट्रेन को मुख्य लाइन पर ही रुकवाना पड़ा। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें