फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: AAP के पूर्व विधायक नरेश बालियान मकोका केस; कोर्ट ने जांच का समय बढ़ाया, दिल्ली पुलिस ने लगाई थी याचिका

Sat, 01 Mar 2025 12:47 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेश बालियान - फोटो : facebook/Naresh Balyan
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बालियान के खिलाफ मकोका केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज दिल्ली पुलिस को जांच पूरी करने के लिए 60 दिन का विस्तार दिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अदालत से 90 दिन का विस्तार मांगा था। बालियान की हिरासत की 90 दिन की अवधि 3 मार्च को खत्म हो रही थी।
विज्ञापन


नरेश बालियान को मकोका मामले में 4 दिसंबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भाजपा ने नरेश बालियान का एक ऑडियो क्लिप जारी किया था, जिसमें गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू और नरेश बालियान के बीच बातचीत थी। भाजपा ने नरेश बालियान पर वसूली का आरोप लगाया था। बता दें कि नरेश बालियान उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रह चुके हैं। 2015 में भी उन्होंने इस सीट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। आप के गठन के पहले से ही नरेश बालियान राजनीति में सक्रिय रहे हैं। इनका राजनीतिक सफर निगम की सियासत से शुरू हुआ। पहले यह कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। 2012 निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और नवादा वार्ड से जीत हासिल की। इसके बाद यह भाजपा मे शामिल हो गए। 2014 में बालियान आप में शामिल हो गए और उत्तम नगर से 2015 में चुनाव लड़कर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें