फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नरेश बाल्यान मकोका मामला, दिल्ली पुलिस ने आप नेता के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

Thu, 01 May 2025 07:32 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई और मामले को शुक्रवार को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
विज्ञापन
नरेश बाल्यान, आप के पूर्व विधायक - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राउज एवेन्यू कोर्ट में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामले के तहत आरोपपत्र दाखिल किया है। 

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई और मामले को शुक्रवार को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। आरोपपत्र चार आरोपियों साहिल उर्फ पोली, विजय उर्फ कालू, ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा और बाल्यान के खिलाफ दायर किया गया था। 

इन सभी आरोपियों को गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू की ओर से कथित रूप से संचालित संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ जांच से संबंधित मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, बाल्यान को पिछले साल 4 दिसंबर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक अदालत ने उन्हें जबरन वसूली के एक मामले में जमानत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें