फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पूर्व आप विधायक नरेश बालियान को बड़ी राहत, हफ्ते में एक बार परिवार से फोन पर कर सकेंगे बातचीत

Tue, 22 Jul 2025 02:34 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से आप के पूर्व विधायक नरेश बालियान को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने बालियान को सप्ताह में एक दिन पांच मिनट के लिए परिवार से बात करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
नरेश बालियान (फाइल फोटो) - फोटो : facebook/Naresh Balyan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप के पूर्व विधायक नरेश बालियान को जेल से सप्ताह में एक बार पांच मिनट के लिए अपने परिवार से ई-मुलाकात और टेलीफोन पर बातचीत करने की अनुमति दे दी है। बालियान गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के कथित रूप से संचालित एक संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़े मकोका मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

जानें कौन हैं जेल में बंद नरेश बालियान
नरेश बालियान को मकोका मामले में 4 दिसंबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भाजपा ने नरेश बालियान का एक ऑडियो क्लिप जारी किया था, जिसमें गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू और नरेश बालियान के बीच बातचीत थी। भाजपा ने नरेश बालियान पर वसूली का आरोप लगाया था।

बता दें कि नरेश बालियान उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रह चुके हैं। 2015 में भी उन्होंने इस सीट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। आप के गठन के पहले से ही नरेश बालियान राजनीति में सक्रिय रहे हैं। इनका राजनीतिक सफर निगम की सियासत से शुरू हुआ। 

पहले यह कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। 2012 निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और नवादा वार्ड से जीत हासिल की। इसके बाद यह भाजपा में शामिल हो गए। 2014 में बालियान आप में शामिल हो गए और उत्तम नगर से 2015 में चुनाव लड़कर जीत हासिल की।

कपिल सांगवान दर्ज हैं 20 से ज्यादा केस
कपिल सांगवान पर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और वह हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड में मास्टरमाइंड भी है। बल्लू पहलवान मर्डर केस और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला हत्याकांड में नन्दू मास्टरमाइंड है। नन्दू करीब 5 साल से इंग्लैंड में मौजूद है। इसके पहले वह दिल्ली की जेल में बंद था। नीरज बवानिया, मंजित महल गैंग नन्दू का विरोधी गैंग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें