फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के चलते राष्ट्रपति भवन के आसपास आज बंद रहेंगे कई मार्ग

Thu, 30 May 2019 04:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में दूसरी बार पद की शपथ लेंगे। इस समारोह के चलते आसपास के कई मार्ग बंद रहेंगे। इससे अन्य मार्गों पर ट्रैफिक बढ़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को राष्ट्रपति भवन के पास स्थित मार्गों से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को शाम 7 बजे होगा। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकारों के प्रमुख, संवैधानिक अधिकारी, राजनयिक, नेता, सरकारी अधिकारी और मीडियाकर्मी भाग लेेंगे। इसके कारण बृहस्पतिवार शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक राजपथ, नॉर्थ व साउथ फाउंटेन समेत विजय चौक, साउथ एवेन्यू, नार्थ एवेन्यू, दाराशिकोह रोड और चर्च रोड बंद रहेंगे।

इन मार्गों के बंद रहने से अकबर रोड, राजपथ, तीन मूर्ति मार्ग, कृष्णा मेनन मार्ग, पंडित पंत मार्ग, तालकटोरा स्टेडियम, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, त्यागराज मार्ग, एसपी मार्ग, कुशक रोड, के.कामराज मार्ग, राजाजी मार्ग, शंति पथ, रायसीना रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर ट्रैफिक परिवर्तित किया जा सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि 30 मई को शाम 4 बजे से लेकर रात 9 बजे तक इन मार्गों पर आने से बचें। इसे लेकर लोग पहले से ही अपना कार्यक्रम तय कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें