दिल्ली में जब आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी के सांसद नारामल्ली शिवप्रसाद ने दिल्ली में एक अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। बता दें कि नारामल्ली शिवप्रसाद नारद मुनि के भेष-भूषा में सड़कों पर नजर आए। इस अंदाज में वह अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने निकले थे। मालूम हो कि वह पहले भी औरत, भेड़ चराने वाला और एक स्कूल छात्र के गेटअप में नजर आ चुके हैं। मालूम हो कि उन्होंने अपने राज्य आंध्र प्रदेश को विशेष अधिकार दिलाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।