फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : युवा लेखकों को रतन टाटा छात्रवृत्ति देगा नमो केंद्र, 50 हजार की वित्तीय सहायता भी मिलेगी

Fri, 20 Dec 2024 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

रतन टाटा छात्रवृत्ति लेखकों को देश के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य को आकार देने में रतन टाटा की परिवर्तनकारी भूमिका का दस्तावेजीकरण करने को प्रेरित करने के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन
रतन टाटा file - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र  (नमो केंद्र) ने दिवंगत उद्योगपति रतन नवल टाटा के जीवन, उपलब्धियों और विरासत पर किताबें लिखने के इच्छुक लेखकों के लिए प्रतिष्ठित रतन टाटा छात्रवृत्ति शुरू करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


रतन टाटा छात्रवृत्ति लेखकों को देश के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य को आकार देने में रतन टाटा की परिवर्तनकारी भूमिका का दस्तावेजीकरण करने को प्रेरित करने के लिए शुरू की गई है।

नमो केंद्र के अध्यक्ष प्रो. जसीम मोहम्मद ने इस बात पर जोर दिया कि छात्रवृत्ति का उद्देश्य रतन टाटा के जीवन और कार्य के बारे में उच्च गुणवत्ता वाले, अच्छी तरह से शोध किए गए साहित्य को बढ़ावा देना और युवा लेखकों व शोधकर्ताओं को देश और दुनिया में उनके योगदान के बहुमुखी आयामों का पता लगाने के लिए प्रेरित करना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रतन टाटा का नेतृत्व न केवल व्यवसाय में, बल्कि स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नमो केंद्र ने उनके जीवन, मूल्यों और उपलब्धियों पर केंद्रित पुस्तक सारांश प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया है।

छात्रवृत्ति कार्यक्रम रतन टाटा की उल्लेखनीय यात्रा पर केंद्रित दो पुस्तकों, एक अंग्रेजी और एक हिंदी के निर्माण का समर्थन करेगा। जिन लेखकों के सारांश चुने जाएंगे, उन्हें 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें