फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namo Bharat Train Timings: यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए बदला गया नमो भारत का टाइम, जानें नया शेड्यूल

Fri, 10 Oct 2025 11:51 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को देखते हुे 12 अक्टूबर को एनसीआरटीसी ने दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत सेवाओं का समय एक दिन के लिए बदलने का फैसला लिया है। ताकि उम्मीदवारों की सुगम यात्रा सुनिश्चित हो।
 
विज्ञापन
नमो भारत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर को है। परीक्षा के मद्देनजर  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत ट्रेन के समय में बदला का फैसला लिया है। न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण, यानी दिल्ली से यूपी के बीच चलने वाली नमो भारत सेवाएं सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे शुरू होंगी और रात 10 बजे तक चालू रहेंगी।

विज्ञापन


लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर को 49 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 22752 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा कराने के लिए सोमवार को 1896 कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
 

विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र कुमार ने बताया कि लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा में 50 फीसदी बाहरी और 50 फीसदी आंतरिक कक्ष निरीक्षक परीक्षा कराएंगे। आंतरिक कक्ष निरीक्षकों को दो स्तरीय प्रशिक्षण परीक्षा के एक सप्ताह पूर्व कराया जाएगा। 

इसी के अनुपालन में कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इनका प्रथम प्रशिक्षण सोमवार को उदय प्रताप इंटर कॉलेज में दो पालियों में सुबह 11 बजे से 12 बजे और दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक कराया गया। प्रशिक्षण लोक सेवा आयोग के पर्यवेक्षक उप सचिव राजेश कुमार ने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें