फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो भारत का बदला समय: चार मार्च को सुबह से नहीं मिलेंगी सेवाएं, शाम से शुरू होगा संचालन, नोट कर लें टाइमिंग

Mon, 02 Mar 2026 07:11 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

होली पर चार मार्च को नमो भारत और मेरठ मेट्रो दिन में बंद रहेंगी। सेवाएं शाम पांच बजे से रात दस बजे तक चलेंगी। यात्री यात्रा से पहले समय जांच लें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नमो भारत और मेरठ मेट्रो के संचालन के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। चार मार्च को होली पर दोनों सेवाएं दिन में उपलब्ध नहीं रहेंगी। इन सेवाओं का संचालन शाम पांच बजे से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

एनसीआरटीसी के मुताबिक, 4 मार्च को नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं शाम 5 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक संचालित होंगी। त्योहार के दौरान संभावित भीड़, सुरक्षा इंतजामों और रखरखाव कार्यों को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन

सामान्य दिनों में नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहती हैं। एनसीआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वह यात्रा से पहले समय-सारिणी की जानकारी अवश्य जांच लें। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें