फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नमो भारत की यात्री सेवाओं को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नमो भारत ट्रेन के जरिये दिल्ली-एनसीआर में तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को दो प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी-2026 में निगम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक का प्रथम पुरस्कार और बेहतर यात्री सेवाओं व संतुष्टि के लिए उत्कृष्टता सम्मान से नवाजा गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य व ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल को पुरस्कार प्रदान किए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक का पुरस्कार नमो भारत कॉरिडोर और भविष्य की योजनाओं को आकर्षक व आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए दिया गया। वहीं, मेट्रो रेल श्रेणी में उत्कृष्टता सम्मान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और संतोषजनक यात्रा अनुभव देने के प्रयासों के लिए मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें