फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन मोड में नजीब जंग, 11 के खिलाफ कार्रवाई

Wed, 26 Nov 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन पर बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने रियलिटी चेक किया। सरकारी विभाग की किरकिरी होते देख एलजी एक्शन मोड में आए। एलजी और राजनिवास अधिकारियों की टीम ने 20 स्कूल, आठ अस्पताल और एमसीडी के छह डीसी ऑफिस का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टॉयलेट की खराब दशा, भवन के खराब रखरखाव, फाइलों की ठीक व्यवस्था न होने पर तीन निगम उपायुक्त, दो सहायक अभियंता, तीन प्रिंसिपल, एक वाइस प्रिंसिपल, एक अस्पताल एमएस और एक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, ईस्ट गोरखपार्क सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल को अच्छे काम के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया।

नजीब जंग ने सख्त लहजे में कहा कि स्वच्छ भारत एक महत्वपूर्ण मिशन है, कोताही बरतने वालों पर दया नहीं की जाएगी। हर सप्ताह निरीक्षण होगा। यह कार्रवाई अभी सिर्फ चेतावनी है, नहीं माने तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली की हालत में सुधार हो इसके लिए राजनिवास से एलजी और उनके सचिवालय के अधिकारी सुबह 9:30 बजे औचक निरीक्षण पर निकले। एलजी अपनी टीम के साथ सबसे पहले खिचड़ीपुर के एलबीएस अस्पताल पहुंचे।

इसके बाद कल्याणपुरी व कल्याणवास के सर्वोदय कन्या विद्यालय के टॉयलेट का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन टॉयलेट को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के असर से बच्चे कूड़ा करकट खुले में नहीं फेंक रहे हैं।

इसके बाद एमसीडी शाहदरा साउथ जोन एमसीडी के डीसी ऑफिस का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्था खराब देखकर मुख्य सचिव को लिखित चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों की सात अन्य टीमों में शाहदरा नॉर्थ और सिविल लाइन डीसी ऑफिस समेत कई अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया।

किसके खिलाफ क्या कार्रवाई
- निगम उपायुक्त (सिविल लाइंस) को कारण बताओ नोटिस।
- निगम उपायुक्त (शाहदरा साउथ) को लिखित चेतावनी जारी।
- निगम उपायुक्त (शाहदरा नार्थ) को निलंबित किया गया।
- सर्वोदय कन्या विद्यालय भारत नगर के रखरखाव इंचार्ज पीडब्ल्यूडी के एई को निलंबित किया।
- सर्वोदय विद्यालय रोहिणी सेक्टर-6 के रखरखाव इंचार्ज -पीडब्ल्यूडी के एई को निलंबित किया।
- सर्वोदय कन्या विद्यालय, जेजे कॉलोनी वजीरपुर के प्रधानाचार्य को निलंबित किया।
- सर्वोदय विद्यालय, रोहिणी सेक्टर-6 के प्रिंसिपल का स्थानांतरण।
- सर्वोदय बाल विद्यालय, रानी झांसी रोड के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को निलंबित किया।
- बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल रोहिणी के सफाई का ठेका रद्द किया।
- करोल बाग स्थित एनसी जोशी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को लिखित चेतावनी जारी।

आईएएस अधिकारी को स्वच्छ भारत की जिम्मेदारी
स्वच्छ भारत मिशन की सीधी मॉनिटरिंग के लिए 1996 बैच की आईएएस गीतांजलि गुप्ता कुंद्रा को ओएसडी (स्वच्छ भारत) बनाकर नोडल ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें सूचना एवं प्रचार और कला एवं संस्कृति विभाग का सचिव भी बनाया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें