फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीसदी संपत्तिकर जमा करवाने वालों को निगम देगा पांच लाख

Wed, 24 May 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
80 फीसदी या इससे अधिक बकाया संपत्तिकर चुकाने वाले 8 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को नगर निगम 5-5 लाख रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि देगा। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) वाईएस गुप्ता ने बताया कि ब्याज माफी एवं छूट की योजना में गुरुग्राम के 8 आरडब्ल्यूए ने 80 प्रतिशत या इससे अधिक संपत्तिकर जमा करवाने में सहयोग किया था। 
विज्ञापन


इनमें जोन-1 के सेक्टर-4, सेक्टर-7 (एक्सटेंशन), शिवाजी नगर व शिवपुरी, जोन-2 क्षेत्र के सेक्टर-14, जोन-3 क्षेत्र के जलवायु विहार एवं मारुति विहार तथा जोन-4 क्षेत्र के सेक्टर-47 मेफील्ड गार्डन के आरडब्ल्यूए शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निगमायुक्त वी. उमाशंकर ने 3 मई को यह आदेश जारी किए थे।

 उन्हें 31 मई तक पांच- पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सेक्टरों के पार्क एवं ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण, सामुदायिक केंद्रों के विकास पर खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें