फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की तोड़ ने पकड़ा तूल, होगी महापंचायत

Sat, 24 May 2014 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव नगर निगम द्वारा नाथूपुर गांव में की गई तोड़फोड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीधे तौर पर निगमायुक्त प्रवीण कुमार पंचायत के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन


गांव वालों ने रविवार की सुबह दस गांव के लोगों की महापंचायत बुलाई  है।  गांव के रविन्द्र कुमार का कहना है कि महापंचायत में दस गांव के लोग एकत्रित होंगे। महापंचायत ही इस मामले में कोई फैसला लेगी। दूसरी ओर पुलिस ने गांव वालों की मांग पर मंगलवार तक का समय लिया है।

ये है मामला
नाथूपुर गांव में दो दिन पहले आग लगने से करीब 200 झुग्गी खाक हो गईं। ये नगर निगम की जमीन पर बसी हुईं थीं। इस दौरान मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने अन्य अतिक्रमण सहित एक ढाई मंजिला भवन भी ढहा दिया। इसके बाद से विवाद बढ़ गया। गांव वालों ने दस्ते पर पथराव किया और कुछ लोगों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


नगर निगम ने डीएलएफ फेस दो थाने में गांव वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गांव वालों ने शुक्रवार को थाने का भी घेराव किया। इसके बाद भी कोई रास्ता न निकलने पर महा पंचायत का एलान किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें