फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड मेला: इंटरनेशनल ब्रांड बनेंगे देसी बुनकर

Fri, 07 Feb 2014 06:06 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के चेयरमैन डॉ. एचके भानवाला ने कहा कि नाबार्ड एक ऐसा ई-पोर्टल तैयार कर रहा है, जिससे देशभर के ग्रामीण शिल्पियों व बुनकरों को साल भर रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


उनकी कला इसके जरिये सात समंदर पार तक जाएगी। डॉ. भानवाला ने बताया कि इस पोर्टल में हजारों ग्रामीण शिल्पियों की पूरी कुंडली डाली जाएगी।

उसमें उनके क्राफ्ट की गुणवत्ता, सर्टिफिकेशन, अवार्ड एवं अन्य विवरण दिए जाएंगे। अगले छह माह में इसे तैयार कर लिया जाएगा।

इसमें उनके उत्पादों की फोटो भी दी जाएगी। नाबार्ड की तरफ से सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में ग्रामीण दस्तकारों व स्वरोजगारियों के कुल 35 स्टॉल लगाए गए हैं।

इस अवसर पर उनके साथ नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक एसआर देसाई, नाबार्ड के हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक डीवी देशपांडे और फरीदाबाद के जिला विकास प्रबंधक निर्मल कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें