फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की आत्महत्या का रहस्य अब भी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका में साफ्टवेयर इंजीनियर अमित की आत्महत्या का रहस्य बरकरार है। पुलिस को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


प्राथमिक रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। पुलिस ने अमित के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शिवानी के ठीक होने के बाद पुलिस उससे दुबारा पूछताछ करने पर विचार कर रही है। जिस तरह से अमित का गला घोंटा गया है और उसका शव बिस्तर के पास पड़ा मिला।

उसके खुदकुशी करने पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फ्लैट का पिछला दरवाजा खुला था। पुलिस दबी जुबान में इस बात को मान रही है कि घटना के समय घर में अमित और शिवानी के अलावा कोई और भी हो सकता है। अमित की मां चंद्रकांता लगातार इस बात को कह रही हैं कि बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सब के बीच रविवार को मीडिया के सामने आकर बयान देने वाले शिवानी के परिवार ने चुप्पी साध ली है। सोमवार को परिवार के लोगों ने किसी से बात करने से इनकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें