'वोट चोरी' का गंभीर आरोप
सीजेपी ने मतदाता सूची में कथित धांधली और 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और वोटिंग लिस्ट से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
पूरा देश मांग रहा इस्तीफा
उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं देते, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं और फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं। यह सब ज्ञानेश कुमार की देखरेख में खुलेआम हो रहा है और पूरा देश अब उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।
जनता से की भारी संख्या में जुटने की अपील
केजरीवाल ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या पार्टी की नहीं, बल्कि देश के भविष्य की है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मैं देश की जनता से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में जंतर-मंतर पर पहुंचें। शनिवार से शुरू हो रहे इस आंदोलन में मैं और मेरा पूरा परिवार शामिल होगा और आप सभी को भी वहां पहुंचना चाहिए।