इकोनोमिक सर्वे से पहले संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान में मुस्लिम लीग के सांसद ई अहमद को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें राममनोहल लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें एंबुलेंस से ले जाया गया व आईसीयू में भर्ती किया गया है।
एक घंटे चले राष्ट्रपति के अभिभाषण दौरान अचानक वे अपनी कुर्सी से गिर पड़े। उन्हें तुरंत ही प्राथमिक चिकित्सा दी गई है।
ई अहमद एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं लोकसभा, ग्यारहवीं लोकसभा, बारहवीं लोकसभा, तेरहवीं लोकसभा और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके हैं। मंत्रिमंडल में उन्हें रेल राज्यमंत्री भी बनाया गया।
उन्हें केरल के प्रमुख राजनीतिज्ञों में गिना जाता है। वे 'मुस्लिम लीग केरल स्टेट कमेटी' पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनका चुनाव क्षेत्र 'मलप्पुरम' और 'मंजेरी' है।
ई अहमद का जन्म 29 अप्रैल, 1938 को कन्नूर (केरल) में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री अब्दुल कादिर हाज़ी और माता का नाम नफ़ीसा बीवी था। ई अहमद ने 'गवर्नमेंट लॉ कॉलेज', तिरुवनंतपुरम से बी.ए. और बी.एल. की डिग्रियाँ प्राप्त की थीं।
इनका विवाह जुहारा अहमद के साथ हुआ था, जिनका स्वर्गवास 14 अक्टूबर, 1999 को हो गया। ई. अहमद एक पुत्री और दो पुत्रों के पिता हैं।