फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट भाषण के दौरान मुस्लिम लीग के सांसद ई अहमद को दिल का दौरा पड़ा

Tue, 31 Jan 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ई अहमद
विज्ञापन
इकोन‌ोम‌िक सर्वे से पहले संसद में राष्ट्रप‌त‌ि के अ‌भ‌िभाषण के दौरान में मु‌‌स्ल‌िम लीग के सांसद ई अहमद को द‌िल का दौरा पड़ा है। उन्हें राममनोहल लो‌ह‌िया अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें एंबुलेंस से ले जाया गया व आईसीयू में भर्ती क‌िया गया है। 
विज्ञापन

  एक घंटे चले राष्ट्रप‌त‌ि के अ‌भ‌िभाषण दौरान अचानक वे अपनी कुर्सी से ग‌िर पड़े। उन्हें तुरंत ही ‌प्राथम‌िक ‌ ‌च‌िक‌ित्सा दी गई है। 

ई अहमद एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं लोकसभा, ग्यारहवीं लोकसभा, बारहवीं लोकसभा, तेरहवीं लोकसभा और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके हैं। मंत्रिमंडल में उन्हें रेल राज्यमंत्री भी बनाया गया।

उन्हें केरल के प्रमुख राजनीतिज्ञों में गिना जाता है। वे 'मुस्लिम लीग केरल स्टेट कमेटी' पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनका चुनाव क्षेत्र 'मलप्पुरम' और 'मंजेरी' है।
विज्ञापन


ई अहमद का जन्म 29 अप्रैल, 1938 को कन्नूर (केरल) में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री अब्दुल कादिर हाज़ी और माता का नाम नफ़ीसा बीवी था। ई अहमद ने 'गवर्नमेंट लॉ कॉलेज', तिरुवनंतपुरम से बी.ए. और बी.एल. की डिग्रियाँ प्राप्त की थीं।
विज्ञापन


इनका विवाह जुहारा अहमद के साथ हुआ था, जिनका स्वर्गवास 14 अक्टूबर, 1999 को हो गया। ई. अहमद एक पुत्री और दो पुत्रों के पिता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें