नई दिल्ली। लद्दाख के लेह स्थित एनडीएस इंडोर स्टेडियम में आयोजित 10वीं पेनकैक सिलाट फेडरेशन कप में दिल्ली की खिलाड़ी मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। 19 से 21 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 26 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 830 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सीआईएसएफ ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें 12 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य शामिल रहे। सीआईएसएफ ओवरऑल रनरअप रही, जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस ओवरऑल चैंपियन बनी और ओडिशा दूसरे रनरअप स्थान पर रहा। पेनकैक सिलाट इंडोनेशिया की पारंपरिक मार्शल आर्ट है। प्रतियोगिता में सीआईएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी समेत विभिन्न संगठनों की टीमों ने भाग लिया। संवाद