फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम हुई हत्या, अब 14 के खिलाफ रिपोर्ट, चार गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जुनपत गांव में मंगलवार को रिटायर्ड जेई और उनके गनर पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या करने के मामले में परिजनों ने भूमि विवाद के तहत 11 लोगों को नामजद करते हुए 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। उधर, बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में रिटायर्ड जेई का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, एसएसपी समेत अन्य अफसरों और कर्मचारियों ने सिपाही नितिन को अंतिम सलामी दी।

रिटायर्ड जेई राजकुमार शर्मा और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही नितिन वर्मा को कुछ बदमाशों ने मंगलवार को जुनपत गांव में घर के बाहर ही गोलियों से भून दिया गया था। राजकुमार शर्मा के बेटे कुलदीप ने पिता और सिपाही की हत्या के आरोप में 11 लोगों को नामजद किया है, जबकि तीन अज्ञात हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी के ब्रह्मपुरी मोहल्ले निवासी लोकेश व राकेश और उसके तीन बेटे राहुल, अतुल व एक नाबालिग समेत जहांगीराबाद निवासी नवीन, जारचा क्षेत्र निवासी अशोक व अरुण और दुजाना गांव निवासी महेश चंद, दिनेश नागर व मोहित नागर को नामजद किया गया है।

दरअसल, कुलदीप के भाई नरेंद्र शर्मा की डेढ़ साल पहले दादरी में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दुजाना निवासी दीपक नागर और दादरी ब्रह्मपुरी निवासी रणजीत समेत पांच नामजद हैं। मामले में दोनों आरोपी जेल में हैं। अब पिता की हत्या में भी कुलदीप ने दीपक नागर और रणजीत के परिजनों समेत 14 पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि दादरी, ब्रह्मपुरी निवासी लोकेश, राहुल और अतुल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें