गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में प्रम प्रसंग में दिनदहाड़े बारहवीं के छात्र की गांव के ही एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची सेक्टर-10 थाना पुलिस की टीम जांच में गांव की लड़की को लेकर दोनों के बीच विवाद सामने आया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के मुताबिक आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है। वजीरपुर गांव निवासी महिला श्यामा अपने बेटे अजय उर्फ मोहित (19) के साथ रहती है।
अजय बारहवीं का छात्र था। गांव के सरपंच शेरसिंह के मुताबिक बुधवार को उसे गांव की एक लड़की ने कॉल करके गांव के स्कूल के पीछे मिलने के लिए बुलाया। छात्र अजय घर से बाजार जाने की बात कहकर अपनी स्कूटी से स्कूल के पीछे पहुंच गया।
अजय के पहुंचते ही यहां बैठे अर्चित (20) और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। अर्चित ने उसके साथ अभद्रता करते हुए सिर पर गोली मार दी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया।