फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बागपत के लिए पैरोल पर छूटने के बाद फरार हत्या का दोषी दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हत्या के एक दोषी को आनंद विहार से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने 30 सितंबर को आनंद विहार बस टर्मिनल पर घेराबंदी कर दोषी गांव सूप, थाना रमाला, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी दीपक कुमार उर्फ संजय (36) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि दीपक आदतन अपराधी है। उसे वर्ष 2008 में हरियाणा के रोहतक में हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया था और 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। वह वर्ष 2023 में पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार दीपक पर हत्या के चार, लूटपाट के दो मामले समेत गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। दीपक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और वाहन चोरी के मामले भी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं। वर्ष 2015 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बागपत में दो लोगों की हत्या की थी और बाद में दिल्ली के बाबा हरिदास नगर क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें