फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शनिवार व रविवार को भी खुलेंगे नगर निगम गुरुग्राम के नागरिक सुविधा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए विशेष व्यवस्था
विज्ञापन

- 30 जून से पहले प्रॉपर्टी डाटा को सेल्फ सर्टिफाई कर टैक्स जमा करने पर नागरिक उठा सकेंगे ब्याज माफी एवं छूट योजना का लाभ


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने निर्णय लिया है कि प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान एवं संबंधित सेवाओं के लिए निगम के सभी नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) शनिवार एवं रविवार को भी खुले रहेंगे। अवकाश के दिनों में भी सेवाएं उपलब्ध होने से लोग आसानी से अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर सकेंगे तथा लंबित मामलों का निपटान कर पाएंगे।
नगर निगम गुरुग्राम ने लोगों से अपील की है कि वे एनडीसी पोर्टल पर अपने प्रॉपर्टी डाटा को सेल्फ सर्टिफाई कर 30 जून 2026 से पूर्व अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर ब्याज माफी एवं छूट योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। इस विशेष सुविधा का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को समय पर टैक्स भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें कार्यालय समय की बाधाओं से राहत प्रदान करना है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के अनुसार कई लोग कार्यदिवसों में अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण निगम कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार को भी नागरिक सुविधा केंद्रों को संचालित रखने का निर्णय लिया गया है।
नगर निगम ने लोगों से आग्रह किया है कि वे लंबित प्रॉपर्टी टैक्स का समय रहते भुगतान कर सरकार द्वारा दी जा रही विशेष राहत योजनाओं का लाभ लें। निर्धारित अवधि के भीतर भुगतान करने पर नागरिकों को ब्याज माफी एवं अन्य निर्धारित छूट का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने लोगों से अपील की कि वे समय पर प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर शहर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रॉपर्टी टैक्स से प्राप्त राजस्व का उपयोग सड़क, स्वच्छता, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, पार्कों और अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास एवं रखरखाव में किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें