नगर निगम पार्षद चुनाव की विधिवत प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निगम सीमा क्षेत्र के 40 वार्डों के लिए 10 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक सहायक निर्वाचन अधिकारी को 4-4 वार्डों की जिम्मेदारी दी गई है। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक से चार तक के प्रत्याशी तहसील कार्यालय पंचायत भवन बल्लभगढ़ में तहसीलदार के सामने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसी तरह वार्ड नंबर पांच से आठ तक के प्रत्याशी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय बल्लभगढ़ में बीडीपीओ को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
वार्ड नंबर 9 से 12 तक संयुक्त आयुक्त कार्यालय बल्लभगढ़ जोन, वार्ड नंबर 13 से 16 तक संपदा अधिकारी कार्यालय सेक्टर-12 हुडा, वार्ड नंबर 17 से 20 तक कमरा नंबर एक तहसीलदार कार्यालय लघु सचिवालय सेक्टर-12, वार्ड 21 से 24 खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सेक्टर-16ए, वार्ड 25 से 28 कमरा नंबर 102 जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय प्रथम तल लघु सचिवालय सेक्टर-12, वार्ड 29 से 32 कमरा नंबर 203 जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी द्वितीय तल लघु सचिवालय सेक्टर-12, वार्ड नंबर 33 से 36 कार्यालय उपमंडल अभियंता हुडा डिवीजन 5 हुडा मार्केट सेक्टर-9 तथा वार्ड नंबर 37 से 40 के प्रत्याशी कमरा नंबर नौ कोर्ट रूम एसडीएम कार्यालय पंचायत भवन बल्लभगढ़ में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।