फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने नोएडा में किया जॉब रैकेट का भंडाफोड, 6 गिरफ्तार

Sun, 07 Oct 2018 03:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/ नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने शनिवार को नौकरी दिलाने के नाम पर नोएडा में पूरे देश से युवाओं को बुलाकर ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुंबई पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-63 में छापा मारकर इस जॉब रैकेट से जुड़ी एक महिला समेत छह सदस्यों को अपनी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को कफ परेड पुलिस स्टेशन की टीम ने नोएडा के सेक्टर-63 में ऑल इंडिया नेटवर्किंग फैकल्टी आइकन नाम से चलाई जा रही एक कंपनी में छापा मारा था। इस छापे में पुलिस ने कंपनी के मालिक शशांक दुबे (28), देवर्षि शर्मा (24 वर्ष), विक्रांत गिरी (25), जयदीप शास्त्री (29), सोनल राणा (35) और मनोज तिवारी (32) को अपनी हिरासत में ले लिया और इन सभी को मुंबई ले आई। पुलिस ने कंपनी में चल रहे कथित कॉल सेंटर से 16 लैपटॉप, 4 हार्ड डिस्क, 16 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड कब्जे में लिए हैं।

ऐसे करते थे युवाओं से ठगी
अधिकारी ने बताया कि तिवारी और राणा पहले कई नामी जॉब पोर्टलों में काम कर चुके हैं और उन्होंने इन पोर्टलों पर नौकरी के लिए संपर्क करने वाले पूरे देश के बेरोजगारों का एक डाटा बैंक चोरी किया हुआ था। यह डाटा उन्होंने शशांक दुबे को दिया था। दुबे अपनी कंपनी में चलाए जा रहे कॉल सेंटर से इन बेरोजगार युवाओं को फोन कराता था। आरोप है कि ये लोग इन युवाओं को जॉब कन्फर्मेशन लेटर भेजने के बदले विभिन्न बैंक खातों में एक प्रोसेसिंग फीस जमा कराने को कहते थे। बेरोजगार युवा नौकरी के लालच में पैसे जमा करा देते थे, जिसके बाद ये उन्हें फिर कभी फोन नहीं करते थे। ऐसी ही ठगी के शिकार हुए कुछ युवाओं ने मुंबई पुलिस से शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें