फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह के बेड़े में शामिल कार में गैराज से निकलते ही लगी आग, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Sat, 06 Aug 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुलायम स‌िंह के बेड़े की कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के काफिले में चलने वाली एक एंबेसडर कार में शुकवार शाम को अचानक आग लग गई। कार में आग उनकी कोठी के सामने ही लगी। आग से किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।
विज्ञापन


कार चला रहे व्यक्ति ने तुरंत कार से उतरकर खुद को बचा लिया। पार्लियामेंट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार देर रात तक कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं आई थी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही है कि कोठी के सामने कार में कैसे अचानक आग लग गई। ये किसी की साजिश तो नहीं है। आग की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कुछ जवान कोठी के आसपास घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया

कार में लगी आग - फोटो : DEMO PIC
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार समाजवार्दी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह 16 अशोका रोड में रहते हैं। उनके सुरक्षा बेडे में शामिल एंबेसडर कार (डीएल 1 सीके 4325) को शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे गैराज से बाहर निकाला गया। कार को आगे पीछे किया जा रहा था उसी समय कार के इंजन में आग लग गई।

कोठी पर तैनात लोगों व सुरक्षाकर्मियों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

आग से कार का आगे का पूरा हिस्सा जल गया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये कार मुलायम सिंह के सुरक्षा बेडे में चलती थी। सवाल ये खड़े हो रहे है कि गैराज से निकलते ही कार में कैसे आग लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें