बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शनिवार को लखनवी मंच से बसपाइयों में जोश भरेंगी। प्रशासन के साथ-साथ बामसेफ और पार्टी पदाधिकारियों की देखरेख में लखनवी मंच तैयार हो चुका है।
मंच का साजो सामान और माइक लखनऊ से विशेष तौर पर मंगाए गए हैं। कविनगर रामलीला मैदान में 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कविनगर रामलीला मैदान में मायावती शनिवार दोपहर 12:45 बजे पहुंचेंगी।
खास बात ये है कि बसपा सुप्रीमो के संबोधन के लिए मुख्य मंच, मंच के आसपास बनने वाली डी बैरिकेडिंग का सामान और साउंड/लाउडस्पीकर लखनऊ से आए हैं। मंच के दायीं ओर प्रिंट मीडिया रहेगी, जबकि सामने इलेक्ट्रानिक मीडिया और फोटोग्राफरों के लिए स्थान बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष रामप्रसाद प्रधान ने बताया कि जिले के चारों विधायकों को 15-15 हजार कार्यकर्ताओं के लाने का लक्ष्य दिया गया है। करीब 50 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है। 20 हजार कुर्सियां लगवाई गई हैं।