फरीदाबाद में सेक्टर 12 स्थित एक निर्माणाधीन मॉल में मिट्टी ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा लिया।