फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वर्दीवाला' चोर: दिल्ली पुलिस के एएसआई की देखरेख में हो रही थी एमटीएनएल केबल की चोरी, रंगे हाथ दबोचे गए आरोपी

Thu, 21 Jul 2022 01:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने मौके से मुनव्वर और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर सिक्योरिटी में तैनात एएसआई अर्जुन प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में दिल्ली पुलिस का एएसआई ही एमटीएनएल की केबल चोरी करवा रहा था। जिले के स्पेशल स्टाफ ने एएसआई और उसके दो साथियों को मौके से रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान एएसआई अर्जुन प्रसाद, जाफराबाद निवासी मुनव्वर अली (40) और इसके साथ एलएनजेपी कॉलोनी, महाराजा रणजीत सिंह रोड निवासी मोहम्मद आसिफ (24) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


अर्जुन प्रसाद अपनी मौजूदगी में जेसीबी की मदद से एमटीएनएल की लाखों रुपये की केबल चोरी करवा रहा था। बाद में इसको महिंद्रा पिकअप में लोड किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 280 मीटर केबल बरामद की है, जिसकी कीमत सात लाख से अधिक की बताई जा रही है। गिरफ्तार दिल्ली पुलिस का एएसआई अर्जुन सिंह सिक्योरिटी में तैनात है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक वारदात रविवार देर रात को मयूर विहार फेज-3 मोड अपार्टमेंट के पास हुई। जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने देखा कि कुछ लोग सड़क पर रात के समय केबल की खुदाई कर रहे हैं। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के कर्मचारी हैं। केबल के काम में जुटे हैं। 
विज्ञापन


शक होने पर पुलिस की टीम ने आरोपियों से आईकार्ड मांगा तो वह घबरा गए। वहीं पास में केबल को खोदकर एक पिकअप में केबल को लोड भी किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से मुनव्वर और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर सिक्योरिटी में तैनात एएसआई अर्जुन प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने खुलासा किया कि अर्जुन के कहने पर ही केबल को चोरी किया जा रहा था। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में एमटीएनएल के कुछ ठेकेदार भी शामिल हो सकते हैं। आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें