फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME for Bharat: अमर उजाला की इस पहल का आज से आगाज; पहले चरण की शुरुआत कन्नौज, गाजियाबाद और बरेली से

Fri, 12 Sep 2025 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एमएसएमई फॉर भारत कार्यक्रम शृंखला के पहले चरण में 26 शहरों में क्षेत्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। 
 
विज्ञापन
एमएसएमई फॉर भारत - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में अमर उजाला की पहल ‘एमएसएमई फॉर भारत’ का शुक्रवार से आगाज हो रहा है। एमएसएमई फॉर भारत कार्यक्रम शृंखला के पहले चरण में 26 शहरों में क्षेत्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। 

विज्ञापन


इन क्षेत्रीय कॉन्क्लेव की शुरुआत शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों कन्नौज, गाजियाबाद व बरेली से हो रही है। क्षेत्रीय कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण कन्नौज कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं गाजियाबाद में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा व बरेली में पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना बतौर मुख्य अतिथि उद्यमियों को संबोधित करेंगे। इसके दौरान पैनल चर्चाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय उद्यमी, उद्योगपति, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ एक मंच पर एमएसएमई क्षेत्र की चुनौतियों, समाधान और संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। 

9 अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, पुरस्कार एवं एक्स्पो
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव के क्षेत्रीय मंथन श्रृंखला का समापन 9 अक्तूबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, एक्सपो एवं पुरस्कार समारोह के साथ होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि होंगे। 

  • इनके अलावा, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस के स्वतंत्र निदेशक थाम्पी कोशी, मास्टरकार्ड के चेयरमैन रजनीश कुमार, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. शुभ्रांशु शेखर आचार्य, संस्थापक एक्सलरेट मीडिया एवं इंफ्लुएंसर नितिन जोशी, योर विन कोच के संस्थापक सुनील चोपड़ा समेत दर्जनों हस्तियां और सैकड़ों एमएसएमई उद्यमी इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का हिस्सा बनेंगे। 

इन श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार 

  • उत्पादन उत्कृष्टता 
  • नवाचार, अनुसंधान एवं डिजिटल परिवर्तन 
  • गुणवत्ता एवं सतत विकास 
  • सेवा एवं ग्राहक प्रभाव 
  • अपव्यय पर विजय 
  • निर्यात एवं वैश्विक पहुंच 
  • महिला उद्यमी सम्मान (एमएसएमई) 
  • उभरता स्टार्टअप (एमएसएमई)
  • पारंपरिक एवं सांस्कृतिक उद्यम 
  • उद्यमिता एवं कौशल विकास 
  • सामाजिक प्रभाव, ईवी/ सौर/ नवीकरणीय ऊर्जा
  • रोजगार सृजन 

इन पुरस्कारों के लिए अगर आपको भी आवेदन करना है, तो आप एमएसएमई फॉर भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


22 शहरों का रोडमैप 

  • 15 सितंबर : रुद्रपुर
  • 16 सितंबर : नोएडा, कानपुर, पानीपत, हरिद्वार, भदोही, मथुरा
  • 18 सितंबर : रोहतक, मेरठ, फिरोजाबाद, लखनऊ, बुलंदशहर
  • 19 सितंबर : झांसी, आगरा, चंडीगढ़, मुरादाबाद
  • 20 सितंबर :  अलीगढ़, फरीदाबाद, जम्मू, सोलन, मुजफ्फरनगर 
  • 25 सितंबर : सहारनपुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें