भारत मंडपम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी होंगे, जबकि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे। विशेष आकर्षण के रूप में अभिनेता परेश रावल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में देश-विदेश के उद्योग जगत के दिग्गज, नीति निर्माता, बैंकिंग-फाइनेंस, डिजिटल और स्टार्टअप सेक्टर के विशेषज्ञ एक मंच पर आएंगे।
ताकि एमएसएमई क्षेत्र की चुनौतियों, अवसरों और समाधान पर ठोस चर्चा की जा सके। कार्यक्रम में 8 विषयगत सत्र होंगे, जबकि एक्सपो क्षेत्र में अग्रणी भारतीय और वैश्विक कंपनियां अपने उत्पादों व सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी। कॉन्क्लेव के अंत में अवार्ड समारोह में देशभर से चयनित 45 उत्कृष्ट एमएसएमई उद्यमियों को 15 श्रेणियों में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के उद्यमी आत्मबल और नवाचार की शक्ति का उत्सव है।
प्रतिष्ठित संस्थान बने सहयोगी
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव एवं एक्सपो 2025 को कई प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग मिला है। उत्तराखंड सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार राज्य साझेदार हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग सह-प्रायोजक है, जबकि मूर सिंघी नॉलेज पार्टनर और पुरस्कार मूल्यांकनकर्ता हैं।
किआ ड्रिवेन वाई साझेदार, निंबसपोस्ट शिपिंग एवं पूर्ति साझेदार, एक्सलरेट मीडिया इंफ्लुएंसर मार्केटिंग साझेदार और 360 वन वेल्थ एसोसिएट साझेदार के रूप में जुड़े हैं।