शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि सज्जन कुमार की ही तरह कमलनाथ भी जेल जरूर जाएंगे। सिरसा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसआईटी से कहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ 1984 दंगों के बंद मामलों की दोबारा जांच करे।
सिरसा ने कहा कि गांधी परिवार के कारण कमलनाथ भी जेड प्सल सुरक्षा हासिल किये हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब दोबारा जांच खत्म हो जाएगी तो साबित हो जाएगा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में कमलमाथ शामिल थे।