देशभर से बॉडीबिल्डर, पावरलिफ्टर और फिटनेस खिलाड़ी भाग लेंगे
नई दिल्ली। इंडियन फिटनेस बॉडीबिल्डिंग और स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से 19 जून को मिस्टर व मिसेज इंडिया बॉडीबिल्डिंग और पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता साहिबाबाद स्थित ग्रैंड अशिरवद बैंक्वेट हॉल में होगी, जिसमें देशभर से बॉडीबिल्डर, पावरलिफ्टर और फिटनेस खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन में सीनियर, जूनियर, मास्टर्स ओपन, विमेंस फिजीक ओपन और नेचुरल कैटेगरी समेत विभिन्न वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक करना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल, प्रमाणपत्र और सप्लीमेंट्स दिए जाएंगे। सीनियर बॉडीबिल्डिंग और सीनियर मेंस फिजीक वर्ग के ओवरऑल विजेताओं को 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि जूनियर बॉडीबिल्डिंग और जूनियर मेंस फिजीक के ओवरऑल विजेताओं को 21-21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
आज प्रतियोगिता के लिए होगा पंजीकरण और वजन का मापन
प्रतियोगिता से पहले 18 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खिलाड़ियों का वजन मापन और पंजीकरण किया जाएगा। मुख्य प्रतियोगिता 19 जून को शाम 5 बजे शुरू होगी। कार्यक्रम में फिटनेस जगत से जुड़े कई विशेषज्ञ और खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में रिजवान अली विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। संवाद