फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद ने लिखा हरियाणा के कार्यकर्ताओं के नाम खत, कार्यकर्ताओं से कहा- रहो तैयार

Thu, 11 Jul 2019 10:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और सुशील गुप्ता - फोटो : facebook
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने बेशक अब तक हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने पर फैसला नहीं किया है लेकिन प्रदेश के सह प्रभारी व सांसद सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के नाम एक खत लिखा है। गुप्ता का दावा है कि पार्टी पूरी तैयारी के साथ प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा है।

विज्ञापन


पत्र में गुप्ता ने लिखा है कि विधानसभा चुनाव आप के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद की अगुवाई में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हरियाणा में काबिल और इमानदार आवेदकों को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। उम्मीदवारों के चयन पर गुप्ता ने लिखा है कि उनके साथ इसकी संयुक्त जिम्मेदारी हरियाणा प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद की होगी। दोनों की तरफ से फाइनल की गई सूची राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजी जाएगी। केजरीवाल की रजामंदी के बाद उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगेगी। 

पत्र में हरियाणा संगठन के तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का भी जिक्र है। पहले कार्यकारी अध्यक्ष के पास करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला, दूसरे के पास हिसार, सोनीपत, रोहतक और सिरसा व तीसरे के पास फरीदाबाद, गुड़गांव और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा का प्रभार होगा। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को आप की पीएसी की बैठक हुई थी। इसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने के मसले पर चर्चा की गई थी। वरिष्ठ नेताओं की राय थी दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए रणनीतिक तौर पर हरियाणा का चुनाव लड़ना सही नहीं रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें