फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील पर आप ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सच छुपाने की हो रही है कोशिश

Sun, 23 Sep 2018 08:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राफेल डील मामले पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि एक सच को छुपाने के लिए हजार झूठ बोलना पड़ता है। इस मामले में ऐसा ही हो रहा है। सवाल बहुत साफ है कि 540 करोड़ का लड़ाकू विमान 1670 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा गया। एक विमान पर एक हजार करोड़ से जयादा कुल 36 हजार करोड़ का घोटाला किया गया।

विज्ञापन


दूसरा सवाल 78 साल पुरानी एचएएल कंपनी जिसका लड़ाकू विमान बनाने में लंबा अनुभव है जिस पर कोई कर्ज नहीं है, जिसके पास हजारों योग्य इंजीनियर हैं, जो खुद राफेल बनाने में आत्मनिर्भर हो जाती ऐसी कंपनी को हटाकर 12 दिन पुरानी अनुभवहीन रिलायंस कंपनी को यह ठेका क्यों दिया गया।  

संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि रक्षा मंत्री यह कहती है कि ये सीक्रेट डील है। कितने में सौंदा हुआ यह नहीं बता सकती। जबकि दाम बताने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। 36 विमान का सौदा हुआ तो अभी तक एक भी विमान आया क्यों नही। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति का बयान आने के बाद से भूचाल आ गया है। बौखलाई मोदी सरकार अलग अलग बयान देकर जनता को गुमराह कर रही है। अब यह साफ हो गया है कि राफेल में भ्रष्टाचार हुआ है। दलाली खाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें