फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Fire: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चलती हुई कार बनी आग का गोला, धू-धूकर जली

Mon, 08 Jan 2024 07:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक चलती हुई कार में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन कार पूरी तरह जल गई। 
 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार दोपहर एक चलती हुई कार में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जल गई। 

विज्ञापन


फायर अधिकारी के अनुसार, दिल्ली में रहने वाला आमिर अपनी कार से गुरुग्राम अदालत की ओर आ रहे थे। करीब चार बजे दिल्ली से गुरुग्राम लेन में हाईवे पर कार के बोनट से धुआं उठता हुआ नजर आया। उन्होंने तुरंत कार को एक तरफ ले जाकर रोका और कार से बाहर आ गए। कार में सीएनजी किट लगी हुई थी। कुछ ही देर में पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। सेक्टर-29 दमकल केंद्र फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार आग से पूरी तरह जल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें