आज गुड़गांव के एंबियंस मॉल के आई स्केट में दोपहर 12:30 बजे के करीब फिल्म हवा हवाई की स्टारकास्ट पहुंचने वाली है।
यह फिल्म 9 मई को रीलिज हो रही है। इसी के प्रमोशन के लिए इसकी स्टारकास्ट आज गुड़गांव पहुंचेगी।
यह फिल्म स्टेनले का डब्बा निर्देशित कर चुके अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी है।
फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट में स्टेनले का डब्बा फेम और अमोल के बेटे पार्थो गुप्ते और साकिब सलीम हैं।
ये फिल्म उन लोगों को समर्पित है जो सपने देखने और उन्हें साकार करने का जज्बा रखते हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट के साथ फिल्म के डायरेक्टर अमोल गुप्ते के आने की पूरी संभावना है।
कलाकारों के आने के चलते भीड़ जुटने की आशंका से एंबियंस मॉल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मॉल प्रशासन नहीं चाहता कि मॉल में आने वालों को कोई भी परेशानी हो।