फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर रेल कांड पर दिल्ली की रामलीलाओं में शोक, सूचना मिलते ही पंडालों में रुकी रामलीला

Sat, 20 Oct 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमृतसर ट्रेन हादसा
विज्ञापन

दशहरे की देर शाम अमृतसर में हुई रेल दुर्घटना की सूचना दिल्ली की रामलीलाओं तक पहुंचते ही तुरंत मंचन रोक दिया गया। लालकिला स्थित नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी की लीला में सूचना को मंच से दर्शकों को भी दिया गया और उनसे दो मिनट तक मौन धारण करने की अपील की गई। कमेटी के प्रेस सचिव राहुल शर्मा ने कहा कि रामलीलाओं और पुतला दहन का आयोजन समाज के मनोरंजन के साथ संस्कारों से जोड़ने के लिए किया जाता है। इसे लेकर कोई भी प्रशासन लापरवाही नहीं बरत सकता। इस तरह के कार्यक्रम हमेशा ही सुनियोजित ढंग से होते हैं। साथ ही आयोजकों और प्रशासन पर दर्शकों की सुरक्षा का पूरा भार होता है। ऐसे में रेलवे ट्रैक के नजदीक इस तरह की घटना होना वाकई दुखद और शर्मनाक है। 

विज्ञापन


वहीं, अशोक विहार फेज-2 स्थित आदर्श रामलीला कमेटी की लीला में मौन धारण करने के बाद इस घटना की निंदा करते हुए इसे प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही भी बताया। कमेटी अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का कहना था कि रेलवे ट्रैक के पास सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। ट्रैक के पास पुतला दहन की मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए थी। अगर मंजूरी नहीं थी तो प्रशासन को सख्ती से काम करना चाहिए था। साथ ही रेलवे को भी ट्रैक पर कम गति में चलने के लिए सभी रेल चालकों को निर्देश दिए जाने चाहिए थे। 

उधर, पीतमपुरा स्थित श्री केशव रामलीला कमेटी, इंद्रप्रस्थ स्थित श्री रामलीला कमेटी और द्वारका स्थित संपूर्ण बाल उत्सव रामलीला के अलावा दिल्ली कैंट रामलीला में भी दर्शकों ने मौन धारण कर दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर हुई लापरवाही की केंद्र स्तर पर जांच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें