नई दिल्ली। डीडीसीए महिला टी-20 क्रिकेट लीग में माउंट क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू ने जेमिनी क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू को नौ विकेट से हरा दिया। श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेमिनी क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू की टीम 16.4 ओवर में 54 रन पर सिमट गई। माउंट क्रिकेट क्लब-डब्ल्यू ने केवल 6.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 55 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संवाद