नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर में शनिवार से 15 जुलाई तक कलाकार निधि शर्मा की एकल चित्र प्रदर्शनी ‘एकोज ऑफ साइलेंस’ आयोजित होगी। प्रदर्शनी में हिमालय से प्रेरित करीब 20 मेडिटेटिव लैंडस्केप पेंटिंग्स प्रदर्शित की जाएंगी, जो प्रकृति, मौन, स्मृति और आंतरिक शांति के भावों को अभिव्यक्त करती हैं। प्राणिक हीलर और रेकी ग्रैंडमास्टर निधि शर्मा की यह प्रदर्शनी दर्शकों को हिमालय के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ आध्यात्मिक अनुभवों की यात्रा पर ले जाएगी। प्रदर्शनी की क्यूरेटोरियल सलाहकार उमा नायर हैं। संवाद