फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनसीआरटीसी और आईआईटी रुड़की के बीच एमओयू साइन

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित खबर:
विज्ञापन


- अनुसंधान, तकनीकी विकास और क्षमता निर्माण के लिए मिलकर काम करेंगे दोनों संस्थान



अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। एनसीआरटीसी और आईआईटी रुड़की के बीच शहरी गतिशीलता के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता 4 अप्रैल को एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और आईआईटी रुड़की के डीन (रिसोर्स एवं एलुमनाई अफेयर्स) प्रो. आरडी गर्ग की उपस्थिति में हुआ। प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य अकादमिक विशेषज्ञता और व्यावहारिक अनुभव को एक साथ जोड़कर शहरी परिवहन से जुड़ी जटिल चुनौतियों का समाधान विकसित करना है। एनसीआरटीसी अपने अनुभव साझा करेगा, जबकि आईआईटी रुड़की के शोधकर्ता और फैकल्टी इन समस्याओं पर अध्ययन कर व्यावहारिक समाधान तैयार करेंगे। आईआईटी रुड़की के डायरेक्टर, प्रो. (डॉ.) कमल किशोर पंत ने कहा कि हम ऐसे ट्रांसलेशनल रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान प्रदान करती है। इसके तहत छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे, जिससे वे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही एनसीआरटीसी के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, सर्टिफिकेशन कोर्स और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें