इस हफ्ते 61 मंडलों में लगे प्रशिक्षण शिविर, 11-12 अप्रैल तक पूरा होगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली भाजपा ने 224 मंडलों में अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया है। इस हफ्ते 61 मंडलों में रात्रि प्रवास प्रशिक्षण शिविर लगाए गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास नगर मंडल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अभियान की शुरुआत 7 मार्च से हुई थी और 14 अप्रैल तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान के जरिए पार्टी का राष्ट्रवादी और सांस्कृतिक एजेंडा जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। दिल्ली भाजपा की महामंत्री और अभियान प्रमुख कमलजीत सहरावत ने बताया कि 11-12 अप्रैल तक सभी मंडलों में ये अभियान पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया और रामवीर सिंह बिधूड़ी समेत कई नेता शामिल रहे।