फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बंचारी गौचर के पास बाइक सवार से मारपीट कर मोटरसाइकिल लूटी, दो आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल।
मुण्डकटी थाना क्षेत्र के बंचारी गांव की गौचर के पास बाइक सवार युवक को रोककर दो अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट करने और उसकी मोटरसाइकिल छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरतपुर जिले के जीवद गांव निवासी बहादुर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 17 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे अपने गांव से गुरुग्राम स्थित निजी कंपनी में ड्यूटी के लिए अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर अकेला निकला था। सुबह 6:30 बजे जब वह बंचारी गांव की गौचर के पास पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने अपनी बाइक उसकी बाइक के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसके साथ धक्का-मुक्की की और दो थप्पड़ मारे। दोनों युवक उसकी मोटरसाइकिल छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों की मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें