दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में पति द्वारा गर्भवती पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर पति की तलाश शुरू कर दी है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरती (25) अपने पति नन्हे के साथ तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर 20 में रहती थी। उत्तराखंड से कुछ ही दिन पहले नन्हे परिवार के साथ यहां रहने आया था।
आरती नन्हे की दूसरी पत्नी थी और करीब चार महीने की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। आरती की मां तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर 28 में रहती है।