बिट्टू की मां सावित्री देवी ने बताया कि सब एक-दूसरे के दोस्त थे। घर से किसी दोस्त की पार्टी में जाने की बात कहकर पांचों निकले थे। बिट्टू के पिता ओला में कार चलाते हैं। मृतक बिट्टू का परिवार पिथौरागढ़ और मनीष ऋषिकेश, उत्तराखंड का मूल निवासी, मोहित अलीगढ़ व विशाल हाथरस यूपी का मूल निवासी था।
यह था मामला
दिल्ली से सटे नोएडा में बीती रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से कार में बैठे चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के लिए बात दें कि सेक्टर 11-12 के बीच वाली सड़क पर देर रात 2 बजे के बाद हादसा हुआ है। मामला थाना सेक्टर-24 का बताया जा रहा है।
थाना सेक्टर-24 क्षेत्रा अंतर्गत रात्रि 2 बजे एक ऑल्टो कार डीएल 7 सीएन 8520 से मोहित पुत्र शंकर लाल निवासी न्यू कोंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, विशाल पुत्र राजकुमार निवासी थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, मनीष पुत्र किशन सिंह निवासी न्यू कोंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, बिट्टू पुत्र हरीश निवासी न्यू कोंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, उत्तम पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी न्यू कोंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, पांचों खाना खाने के लिए नोएडा आए थे। नोएडा से वापस जाते समय ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें मोहित, विशाल, हिमांशु उर्फ बिट्टू, मनीष उपरोक्त की मृत्यु हो गई तथा उक्त गाड़ी में बैठे उत्तम उपरोक्त को चोटें आई हैं।