फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 नाबालिग बच्चों की मां है हेरोइन तस्कर

Tue, 09 Dec 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन तस्करी के मामले में विशेष एनडीपीएस अदालत ने महिला को 12 साल कैद की सजा सुनाई है। पुलिस ने महिला को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। अदालत ने दोषी महिला पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


तीस हजारी स्थित विशेष एनडीपीएस जज शैल जैन ने गाजियाबाद निवासी रबीना को सजा सुनाते हुए कहा कि आरोपी महिला आधा किलो हेरोइन के साथ पकड़ी गयी थी, जो कि कारोबारी मात्रा के दायरे में आती है। इसके अलावा दोषी तीन नाबालिग बच्चों की मां है।

इन तथ्यों के मद्देनजर उसे 12 साल कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई जाती है। पुलिस के मुताबिक रबीना को तीस हजारी कोर्ट के नजदीक से हेरोइन के साथ 30 नवंबर 2012 को पकड़ा गया था। अदालत ने उसके खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत आरोप तय किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें