फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विधवा बहू के कमरे से सास-ससुर ने चुराए गहने व नकदी, सीसीटीवी कैमरे में कैद, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाहदरा जिला के गांधी नगर की वारदात, लाखों के जेवरात व 3.40 लाख रुपये चोरी करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिला के गांधी नगर इलाके में 28 साल की एक विधवा महिला ने अपने सास-ससुर पर उसके कमरे से लाखों के गहने व 3.40 लाख रुपये कैश चुराने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस किया है। वारदात कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता सिमरन (28) अपने दो बच्चों के अलावा सास-ससुर के साथ पटेल गली, सुभाष रोड, गांधी नगर में रहती है। इसके पति की मौत हो चुकी है। सिमरन कृष्णा नगर की एक क्लीनिक पर काम करती हैं। आरोप है कि 14 फरवरी को वह अपने बच्चों को लेकर चंदर नगर स्थित मायके गई थीं। अगले दिन 15 फरवरी को वह वापस आईं। कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर उनको कैश और जेवरात गायब मिले। हालांकि कमरे का ताला ज्यों का त्यों मिला। सिमरन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बयान लेकर मामला दर्ज किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें सिमरन के ससुर बाहर से एक चाबी बनाने वाले को लेकर आते दिखे। इसके बाद बाद में सास-ससुर ने घर से कीमती सामान व कैश चोरी कर लिया। पीड़िता के आरोप के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें