फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मिल रही तारीख पर तारीख...पर नहीं चली वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की आवेदन प्रक्रिया के लिए वेबसाइट शनिवार को भी रही ठप
विज्ञापन


- ग्रेस मार्क्स दिए जाने और उत्तरपुस्तिकाएं मैनुअली दोबारा चेक करने की उठने लगी मांग

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए शुरू किया गया ऑनलाइन पोर्टल चौथे दिन तकनीकी खराबी से प्रभावित रहा। इससे छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनमें भारी नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। छात्र सवाल उठा रहे हैं कि सीबीएसई के आवेदन की तिथि बढ़ाने का क्या फायदा जब वेबसाइट ही नहीं चल रही है। छात्र अब अंतिम तिथि बढ़ाने के बजाय ग्रेस मार्क्स देने और उत्तरपुस्तिकाएं मैनुअली चेक करने की मांग कर रहे हैं।


शनिवार को एक बार फिर आवेदन करने का पोर्टल ठप रहा। सुबह से ही छात्र उसके सुचारू रूप से चलने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक वह सामान्य नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर छात्रों ने लिखा कि बोर्ड की ओर से केवल तारीख पर तारीख दी जा रही है लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि वेबसाइट बार-बार सर्वर एरर, पेमेंट फेल और पेज नॉट रिस्पॉन्डिंग, दो दिन से शुल्क का भुगतान होने के बाद भी उत्तरपुस्तिका दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में सिर्फ तारीख बढ़ा देना समस्या का समाधान नहीं है, क्योंकि पोर्टल सुचारु रूप से काम ही नहीं कर रहा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीबीएसई की तकनीकी टीम पोर्टल को सामान्य करने में जुटी है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक पोर्टल पूरी तरह बहाल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सीबीएसई की ओर से कहा गया कि हम अभिभावकों व छात्रों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि बोर्ड प्रत्येक छात्र के शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें