फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर डेयरी का दूध दिल्ली-एनसीआर में हुआ महंगा

Sat, 11 Mar 2017 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
mother dairy - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ गए हैं। शुक्रवार को मदर डेयरी ने दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बढ़े हुए दाम शनिवार से लागू होंगे।
विज्ञापन


बढ़े हुए दामों के बाद मदर डेयरी का टोंड दूध अब 41 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा, वहीं फुल क्रीम दूध 51 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। बता दें कि मदर डेयरी ने दिल्ली एनसीआर में आठ महीने बाद दूध के दाम बढ़ाए हैं।

कंपनी का कहना है कि दूध की खरीद दरों में वृद्धि के कारण उसने यह फैसला किया है। मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 52 रुपये प्रति लीटर का होगा जो कि अभी 49 रुपये हैं। वहीं टोंड दूध की कीमत 39 रुपये से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर की गई है। इसी तरह डबल टोंड दूध की कीमत 35 रुपये से बढ़ाकर 38 रुपये प्रति लीटर की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध के आधा लीटर पैक की कीमत मौजूदा 25 रुपये के बजाय 26 रुपये रहेगी। टोंड दूध की कीमत आधा लीटर पैक के लिए 20 रुपये से बढ़ाकर 21 रुपये की गई है। आधा लीटर डबल टोंड दूध के पैक की कीमत 18 रुपये के बजाय 19 रुपये होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें